Sample Heading

Sample Heading

GRAPES - Arka Majestic

Primary tabs

  • यह संकर अंगूर कलॉ और ब्‍लैक चंपा के परस्‍पर संकरण से विकसित है।
  • इसके पादप ओजमय हैं।
  • 3 मी. x 3 मी. की रोपण दूरी पर छँटाई की ऑन बोवर प्रणाली पर इसकी संभावित उपज लगभग 34 टन प्रति हैक्‍टेयर और 34 कि.ग्रा. प्रति बेल है। 
  • छंटाई के पश्‍चात इसकी फसल कटाई तक फसल अवधि 160-163 दिन है।
  • इसके गुच्छे दानों से भरे होते हैं, इसका औसतन गुच्‍छ-वजन 370 ग्राम प्रति गुच्छा है, इसके बेरी का रंग हरा-पीला रंग का होता है और बेरी समान रूप से गोल होती है, इसमें प्रति बेरी 2-3 छोटे बीज होते हैं और गोल बेरी का औसतन वजन 7.7 ग्रा. होता है। इसमें 18 से 20° ब्रिक्स कुल घुलनशील तत्व और अम्‍लीयता 0.4 से 0.6 के बीच होती है। इसके डंठल-बंधन बहुत अच्‍छे हैं और इसलिए इसका निर्यात किया जा सकता है। इसकी सभी शाखाओं में फलन होता है और इसलिए इसमें कोई खास छंटाई किए जाने की आवश्‍यकता नहीं होती है। यह छँटाई की हैड प्रणाली के लिए उपयुक्‍त है और इससे प्रति वर्ष 2 फसलें प्राप्‍त की जा सकती हैं। यह संकर एंथ्रेक्‍नोस रोग के प्रति सहनशील है। इसका विमोचन वर्ष 1994 में किया गया था।