Sample Heading
- मुख पृष्ठ
- Musk Melon - Arka Jeet
Primary tabs
- यह लखनऊ से संग्रहीत स्थानीय (आईआईएचआर 103) का एक सुदृढ़ किस्म है। इसका तना नुकीला तथा इसमें गहनी हरी लोबदार पत्तियां होती हैं। इसके फल छोटे (350 ग्रा.), गोल होते हैं, लेकिन दोनों अंत भाग स्पाट होते हैं। फसल विकास के आरंभिक चरण पर इसका छिलका गहरा हरा होता है जो पूर्ण परिपक्वता पर सुनहरा संतरी हो जाता है। इसका गूदा सफेद, मध्यम बनावट वाला , बेहतर स्वाद तथा इसमें उच्च टीएसएस (13-16%) होता है। यह विटामिन-सी (41.6 मि. ग्रा./100 ग्रा.) भरपूर मात्रा में होता है। इसकी फसल-अवधि 90 दिन है और फसल-उपज-क्षमता 14-15 टन प्रति हैक्टेयर है।