Sample Heading

Sample Heading

अंगूर - अर्का मेजेस्टिक

Primary tabs

अर्का मेजेस्टिक

यह संकर अंगूर कलन और ब्‍लैक चंपा के संकरण से विकसित है। इसके पादप औजपूर्ण होते हैं, इसकी उपज क्षमता 38 टन प्रति हैक्‍टे. और 34 कि. ग्रा./बेल है। छँटाई से फसल कटाई तक इसमें फल पकने में 160-163 दिनों का समय लगता है। इसमें भारी गुच्‍छों में फलन होता है, जिसका औसतन वजन 370 ग्राम होता है, इसके फल गहरे पीले-भूरे रंग के तथा एक समान गोल होते हैं, इसकी प्रत्‍येक बेरी में 2-3 छोटे बीज होते हैं। बड़े गोलाकार बेरियों का औसतन वजन 7.7 ग्राम होता है। इसमें टीएसएस तत्‍व 18 से 20°ब्रिक्स के बीच तथा अम्‍लीयता 0.6 प्रतिशत के बीच होती है। इसकी सभी शाखाओं में फल आते हैं और इसलिए इसमें छंटाई किए जाने की आवश्‍यकता नहीं होती है। यह शीर्ष छँटाई प्रणाली के लिए उपयुक्‍त है और इससे प्रत्‍येक वर्ष दो बार फसल प्राप्‍त की जा सकती है। यह संकर एंथ्रेक्‍नोस रोग के प्रति सहनशील है।