Sample Heading

Sample Heading

अमरूद - अर्का अमूल्या

Primary tabs

अर्का अमूल्या

इस संतति को इलाहाबाद सफेदा x ट्रिप्लॉइड के परस्पर संकरण द्वारा प्राप्त किया गया है। इसके पादपों में मध्‍यम औज होता है और यह फैला हुआ वृक्ष होता है। इसके फलों की आकृति गोल है। इसका छिलका मुलायम और पीला होता है। इसके फल का औसतन वजन 180 - 200 ग्रा., होता है। इसके गूदे का रंग सफेद और ठोस होता है। इसमें लगभग 12° ब्रिक्स टीएसएस, मुलायम बीज, 100 बीजों का वजन 1.80 ग्राम होता है। इसकी टिकाऊपन बहुत अच्‍छी है।